डीघ ब्लॉक के कौलापुर ब्राह्मण बस्ती में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का बृहस्पतिवार को समाधान हो गया। यहां 100 केवीए की जगह 250 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। क्षमता बढ़ने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने बताया कि कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर आए दिन जल जाता था। इससे पानी, सिंचाई और घरेलू जरूरतों के लिए बिजली को लेकर परेशानी होती थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक विपुल दुबे से शिकायत की थी और लंबे समय से अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग कर रहे थे।
ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के प्रयास से 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान अरुण चतुर्वेदी, अभिनव पांडेय, नमन पांडेय, त्रिपुरारी मिश्रा, तौलन, नीरज शर्मा और बीडीसी टिंकू शुक्ला ने विधायक का आभार जताया।