फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बारिश से तीन जगह गिरे कच्चे मकान, चौरी में टिनशेड गिरने से दो बच्चे और महिला घायल

विज्ञापन
बगही में गिरा रिहायसी खपड़ैल का घर। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जिले में तीन दिनों तक हुई बारिश का असर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। चौरी, ऊंज और सुरियावां में कच्चे रिहायशी मकान व टिनशेड गिरने से गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। चौरी के महुआ गांव में टिनशेड गिरने से दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। लगातार बारिश के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को सूर्यदेव के दर्शन हुए। बारिश थमने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में जलभराव और अन्य दुश्वारियां बनी रहीं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन

जिले में बीते तीन दिनों के दौरान अच्छी बारिश हुई। 31 अगस्त और एक सितंबर को 100 एमएम से अधिक बारिश हुई। वहीं, बुधवार को भदोही क्षेत्र में कई जगह अच्छी बारिश हुई। लगातार बारिश से तापमान घटकर 29 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार की सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान थोड़ा साफ हुआ।
चौरी के महुआ गांव में राजीव यादव का कच्चा टिनशेड गिर गया। इसके नीचे दबकर उनके बच्चे आदर्श (14), आरुषि (16) और बड़ी माता सीता देवी (65) घायल हो गईं। टिनशेड गिरने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर चौरी बाजार के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार, टिनशेड में रखा साइकिल, चारपाई, तख्ता, पंखा, कांटा कल सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसी तरह ऊंज के कुरमैचा गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता का रिहायशी मकान भारी बारिश में गिर गया। इसमें रखा सामान दबकर नष्ट हो गया। सुरियावां ब्लॉक के बगही में राजेंद्र प्रसाद गौतम का रिहायशी खपरैल घर भी गिर गया। इसमें गृहस्थी का सामान, अनाज और बिस्तर दब गया।

बगही में गिरा रिहायसी खपड़ैल का घर। संवाद- फोटो : 1

बगही में गिरा रिहायसी खपड़ैल का घर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें