औराई पुलिस ने शुक्रवार की रात महराजगंज बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से गांजा और असलहा बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके पास से 24 किलो 512 ग्राम गांजा, एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि तीन लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि भदोही क्षेत्राधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को औराई पुलिस ने महराजगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान चार लोग गिरफ्तार किए गए। उनके पास से 24 किलो 512 ग्राम गांजा, एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद हुआ। चारो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।