फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कनेहरी में 2.20 लाख केवी का बिजली ट्रांसमिशन टॉवर गिरा, 180 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
तेज हवा के बीच कनेहरी  में गिरा बिजली ट्रांसमिशन का टावर। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आंधी बारिश के बीच बुधवार को जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। औराई ब्लाॅक के कनेहरी गांव में 2.20 लाख केवी का बिजली ट्रांसमिशन का एक टाॅवर शाम चार बजे अचानक गिरा गया। टॉवर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास गांव वाले दंग रहे गए। औराई, चौरी क्षेत्र के करीब 180 गांवों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टॉवर से वाराणसी के विभिन्न पावर हाउस पर बिजली सप्लाई की जाती है। वहां से कनवर्ट करके उपकेंद्रों पर सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

आंधी के कारण ममहर दत्तीपुर और कनेहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त रही। बिजली विभाग के दो मुख्य टावर 220 केवी साहूपुरी भदोही लाइन और 220 केवी राजा का तालाब भदोही लाइन ध्वस्त हो गए हैं। बुधवार की दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। आंधी बारिश थमने के बाद जिले के कई गांवों की बत्ती गुल हो गई। विद्युत कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करना शुरू कर दिया। फाल्ट मिलने पर दुरूस्त किया गया। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि कनेहरी में बिजली ट्रांसमिशन का जो टॉवर गिरा है, उससे वाराणसी क्षेत्र में बिजली सप्लाई होती है। भदोही में बिजली आपूर्ति पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। ट्रांसमिशन की टीम उसे दुरुस्त कर रही है। जिले में कई गांवों की आपूर्ति ठप रही तो वह लोकल फाल्ट के कारण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें