फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 22 महिलाओं ने सामूहिक रूप से किया रूद्राभिषेक

विज्ञापन
जखांव स्थित लालापुर गांव के ​​शिव मंदिर पर रूद्रा​भिषक करती महिलाए। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर ब्लॉक के जखांव स्थित लालापुर गांव के शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार को सामूहिक रूप से 22 महिलाओं ने रूद्राभिषेक किया। आचार्य संदीप पांडेय, रवि पांडेय, ऋषिकेश दुबे ने मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक करवाया। मंत्रों की गूंज से आसपास का माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

अनुष्ठान से पहले महिलाओं को संकल्प दिला कर पूजन अर्चन कराया गया। आचार्य संदीप ने बताया कि सावन महीने में धार्मिक अनुष्ठान करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। सुबह 11 से पांच बजे तक अनुष्ठान का कार्यक्रम चला। मंदिर पर ममता मिश्रा, विभा मिश्रा, कुमकुम, बासमती, पूनम, मुन्नी, सावित्री, बीना, सन्नो, जय देवी, अर्चना, मीना, शशी, राधा आदि ने रूद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें