गोपीगंज नगर के पड़ाव क्षेत्र में राजमार्ग के दक्षिणी लेन पर वेंडिंग व पार्किंग जोन के निर्माण की कोशिशें तेज हो गई हैं। जोगीवीर शिव मंदिर से बरगदा हनुमान मंदिर स्टेशन रोड तक पार्किंग व वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है। ज्ञानपुर में भी यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए स्ट्रीट वेंडरों के लिए जगह उपलब्ध कराई गई है। जीआईसी के पास 22 स्ट्रीट वेंडरों को दुकान लगाने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया है।
बुधवार को तहसीलदार सदर विजय यादव, अधिशासी अधिकारी गोपीगंज अमिता सिंह ने मौके पर पहुंच कर नापी कराई। वहां जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उन्हें अतिक्रमण खुद हटा लेने ने की हिदायत दी। पैमाइश के दौरान चूने का छिड़काव कराकर जमीन की सीमांकन किया गया। इस मौके पर लेखपाल बेलाल अहमद, नगर पालिका कर्मचारी, पुलिस के जवान उपस्थित रहे। ज्ञानपुर के ईओ आलोक रंजन ने बताया कि 22 स्ट्र्ीट वेंडरों को दुकान के लिए प्रमाणपत्र दिया गया है।