फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 22 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। शासन ने 28 और 29 जनवरी को भी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तिथि तय कर दी है। इसमें सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद कोरोना महामारी से राहत पाने के लिए 15 जनवरी को जिले में उम्मीद का टीका पहुंचा था। 16 जनवरी को तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 300 स्वास्थ्यकर्मियों की जगह 208 को टीका लगाया गया। अब दूसरे चरण में 22 जनवरी को पांच अस्पतालों में एक हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज, डीघ और सुरियावां को शामिल किया गया है। डीघ सीएचसी और एमबीएस भदोही को पहली बार शामिल किया जा रहा है। दूसरे चरण में भी औराई सीएचसी का नाम टीकाकरण वाले केंद्रों की सूची शामिल नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि तीसरे और चौथे चरण में सीएचसी औराई शामिल किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 22, 28 और 29 जनवरी की तिथि वैक्सीनेशन के लिए तय की गई है। तीन चरणों में चयनित 5276 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग जाएगा। बताते चलें कि जिले को 6480 डोज कोविशील्ड वैक्सीन मिली है, जिसमें 208 डोज टीका स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जा चुका है। शेष डोज आइएलआर फ्रिजर में सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें