फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 546 ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे 2.18 लाख तिरंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की 546 ग्राम पंचायतों में 10 से 13 अगस्त के मध्य दो लाख 18 हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इसे एक-एक बस्ती और घर तक प्रधान, सचिव, कोटेदार और रोजगार सेवक पहुंचाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए विभागों ने कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच लाख 10 हजार तिरंगा निर्मित कर उसे फहराने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आजादी के अम़ृत महोत्सव और काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर इस बार भी शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। चार से 15 अगस्त तक तीन चरणों में इस अभियान को सफल बनाया जाना है। डीएम शैलेश कुमार, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला से लेकर अन्य अफसरों की टीम इसमें लगी हुई है। जिले की 546 ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकाय, सरकारी, गैर सरकारी संगठनों तक तिरंगा निर्मित करने और उसे फहराने की जिम्मेदारी दी गई है। हर ग्राम पंचायत में 300 से लेकर 500 तिरंगा पहुंचाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बीडीओ, सचिव, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक आदि को दी गई है। पंचायत राज विभाग को करीब दो लाख 18 हजार तिरंगा गांव-गांव पहुंचाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा डीआईओएस, बेसिक शिक्षा, नगर निकायों संग अन्य विभागों को तिरंगा वितरण को कहा गया है। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हर विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। 10 से 13 अगस्त के मध्य सभी गांव में तिरंगा पहुंचाया जाना है, जिससे हर घर पर तिरंगा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें