फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित होकर गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर,छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। राजमार्ग स्थित चकपड़ौना के समीप बृहस्पतिवार को टेंट लदे ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जंगीगंज की ओर बुधवार को गई एक बारात में अमवां से टेंट लाद कर चालक ट्रैक्टर और मजदूरों के साथ गया था। जहां से बृहस्पतिवार को लौटते समय उक्त स्थान पर चालक को झपकी लग गई और वह स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खोते हुए राजमार्ग किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। चीख-पुकार को सुनकर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ पहुंच कर मजदूरों को बचाने में लग गए। घायलों में मुश्ताक अहमद (28) अमवां, अजीत कुमार (15) पुत्र रामखेलावन-हीराचक डेहरिया, रमेश (30) अमवां, रामलोलारख (65) डेहरिया सहित आधा दर्जन लोग शामिल रहे। सीएचसी में उपचार के बाद अजीत कुमार सहित दो लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें