ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। हाईस्कूल के टापटेन में 27 जबकि इंटरमीडिएट में 15 होनहारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या भी काफी रही। परीक्षाफल आने के बाद छात्र-छात्राओं के अभिभावक खुशी से झूम उठे।
हाईस्कूल में पहले स्थान पर शगुन पांडेय, दूसरे स्थान पर यशार्थ शुक्ला, तीसरे पर ज्योति पटेल, चौथे स्थान पर लवली सिंह, कृष्णा अग्रवाल, श्वेता त्रिपाठी, पांचवें स्थान पर अबुशान अली, अंकित कुमार पाल, छठवें स्थान पर रजनीश मौर्य, खुशी त्रिपाठी, सातवें पर पलक शुक्ला, सौम्या श्रीवास्तव, आठवें पर देवेंद्र कुमार शुक्ला, दिपांशु पांडेय, गौरव मौर्य, नीतीश पांडेय, उजाला , अभिषेक यादव शामिल रहे। नौवें स्थान पर सास्वत पांडेय, तनु सिंह, पिंकल, कविता यादव, 10वें स्थान पर आशु यादव, पूजा और भुवाल कुमार गौतम रहे। इसी तरह इंटरमीडिएटमीडिएट में रोहित कुमार मौर्य अव्वल, दूसरे स्थान पर वैभव श्रीवास्तव, तीसरे पर पलक पांडेय, चौथे पर अमन कुमार मौर्य, पाचवें पर प्रिंस कुमार, छठवें पर श्लोक पांडेय, रिया सिंह, आलिया शेख, सातवें पर मुकेश कुमार, आठवें पर विकास बिंद और पूजा यादव, नौवें पर आशुतोष तिवारी, गोविंद कुमार उपाध्याय, दसवें पर अनू और मुस्कान सरोज रहीं। इसी तरह मां शारदा धनराजी देवी इंटर कालेज दवनपुर ने जिले में परचम लहराते हुए हाईस्कूल परीक्षा में पहला, दूसरा और इंटर में भी चौथे स्थान पर टॉप टेन में जलवा कायम रहा। हीरानंद बालिका इंटर कालेज बेरवा पहाड़पुर का छात्र गौरव मौर्या ने 89.16 फीसदी, दीपांशु पांडेयने 89.16, रविकांत त्रिपाठी 88.33 फीसदी, साक्षी ने 85.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। संकट मोचन बालिका इंटर कालेज दानीपट्टी की छात्रा ख़ुशी पांडेय 83 प्रतिशत, बृज भूषण सर्वोदय इंटर कालेज सेमराध की छात्रा श्रद्धा ने 85 फीसदी, पार्वती देवी नेशनल इंटर कॉलेज नवधन की छात्रा अंजली सिंह ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। फूलपत्ती विजय शंकर समदरिया इंटर कॉलेज अरता में हाईस्कूल के छात्र अभिषेक यादव 89 फीसदी अंक, अनमोल तिवारी 86.67 प्रतिशत, आंचल त्रिपाठी ने 86.17 प्रतिशत अंक हासिल किया। इंटर के छात्र सुजीत बिंद 80 प्रतिशत, नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर में हाईस्कूल की छात्रा उजाला 89.2 प्रतिशत और अभिषेक सिंह 88.33 फीसदी अंक हासिल किया। भारत भारती इंटरमीडिएट कॉलेज पूरे रामगुलाम रामपुर घाट रोड गोपीगंज के इंटरमीडिएट परीक्षा में विकास कुमार बिंद 81.8, सत्या पाठक 79.4 प्रतिशत, आदित्य कुमार श्रीवास्तव 78.8 प्रतिशत, सोनू यादव 78.2 प्रतिशत, हाई स्कूल में संदीप कुमार यादव 88 .33 प्रतिशत, आरती यादव 86 .66 प्रतिशत, प्रिंस पुष्पकार 85 फीसदी अंक हासिल किया।