फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में बेटियां फिर बनी सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को जारी यूपी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर बेटियां सिरमौर बनीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्राओं ने छात्रों से अच्छे अंक हासिल कर गौरवान्वित किया। हाईस्कूल में 78.86 तो इंटर में 57.14 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। बोर्ड परीक्षा में जिले के रैंक में मामूली सुधार हुआ। इंटर में 75वें से 69वं स्थान पर जबकि हाईस्कूल में 67वें से 63वें स्थान पर पहुंचा।
फरवरी-मार्च में संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 61 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। शनिवार को परीक्षाफल आने पर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। इस बार भी छात्राएं फिर आगे रहीं। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 28 हजार 491 छात्र-छात्राओं में 25 हजार 900 ने परीक्षा दी। इसमें 57.14 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 25 हजार 900 में 14 हजार 800 उत्तीर्ण जबकि 11 हजार 100 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। छात्र 54.38 तो छात्राएं 60.01 फीसदी उत्तीर्ण हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जिले को इंटर में 69वां स्थान मिला है, जो 2018 के मुकाबले छह पायदान सुधरा है। हाईस्कूल में 63वां स्थान जिले को मिला है। पिछले वर्ष हाईस्कूल में जिले को 67वां स्थान मिला था। इस बार परीक्षा का रिजल्ट 75.29 फीसदी रहा। 17 हजार 816 छात्र और 16 हजार 110 छात्राओं समेत 33 हजार 926 पंजीकृत रहे। इसमें 30 हजार 397 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। करीब आठ हजार परीक्षार्थी फेल हुए और 22 हजार 887 उत्तीर्ण रहे। 72.93 छात्र जबकि 78.86 छात्राओं ने बाजी मारी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुंमार चौरसिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इससे जिले का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें