फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन, आमनियंत्रण से स्थापित होती है सुव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में दो दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का बुधवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि अनुशासन, आत्मनियंत्रण सुव्यवस्था स्थापित होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुचारु एवं समुचित शिक्षण एवं प्रशिक्षम के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक शिक्षार्थी और प्रशिक्षार्थी आत्मनियंत्रण का प्रयोग करते हुए अपने व्यवहार से सुव्यवस्था स्थापित करें। महाविद्यालय की प्राचार्य शुभा श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्तिगत और सामुहिक गतिविधियों से सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता लाने का प्रयास करें। जिससे हमारा जीवन, समाज और राष्ट्र उपलब्धियों के शिखर पर पहुंच सके। आयोजन सचिव डा. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि युवाओं आत्मानुभूति, आत्मनिर्धारण, आत्मसमन्वयऔर ढृढ़ इच्छा शक्ति से निर्णय लेना चाहिए। समागम के अंतिम दिन लघु नाटक, झांकी, कैंप फायर, क्विज, तंबू निर्माण, पुल निर्माण, कलर पार्टी आदि प्रतियोगिताएं हुई। समागम में अच्छा प्रर्दन करने वाले महाविद्या लयों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. मंजू सिंह, डा. भावना, डा. बालेंदु पाठक, डा. अवधेश डॉ. रश्मि सिंह आदि मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन डा. कमाल अमहद सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें