फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी प्रेम एवं भाईचारे का पर्व है होली

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी/सुरियावां। होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को सुरियावां थाना एवं चौरी पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पर्व को भाईचारे के साथ मनाने के लिए आग्रह किया गया। एसडीएम भदोही सुनील कुमार ने किसी भी नई परंपरा को न शुरू करने और डीजे, साउंड न बजाने की अनुमति नहीं देने को कहा।
विज्ञापन

चौरी पुलिस चौकी में आयोजित बैठक में सी ओ औराई पवन कुमार ने होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की । कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है । इसलिये भाईचारे और प्रेम का संदेश दे । कोई ऐसा काम न करे जिससे भाईचारे का पर्व होली फीका पड़ जाए । उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्व में खलल डालने वालो को बख्शा नही जायेगा । थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय, चौकी प्रभारी शशिकांत ने भी पर्व को मिलजुल कर मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर ग्रामप्रधान राकेश सिंह, केशवलाल, संतोष यादव, कर्मा दुबे, मुस्लिम, संतोष तिवारी, राकेशदुबे, बब्बू दुबे, उमेश तिवारी, अनुराग दुबे, शिवम दुबे आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, थाना परिसर में
होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम भदोही सुनील कुमार और सीओ भदोही अभिषेक पांडेय ने पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए आग्रह किया। नागरिकों ने रामलीला मैदान में छत बनने से होली जलाने की दिक्कत को बताया चेयरमैन गोरेलाल ने सड़क के किनारे होलिका दहन करने के लिए प्रस्तावित किया। विष्णुपुर गांव में होलिका दहन के स्थान को बदलने के लिए मनोज ने कहा। जिसको अगले वर्ष तक अमल में लाने की बात हुई। एसडीएम ने कहा कि होली पर डीजे और साउंड बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोई भी नई परंपरा नहीं शुरू होगी। इस मौके पर राम गरीब गुप्ता, अमित , अरविंद, शफीक, विजय दुबे, अतहर, राजेश, लालबहादुर, प्रेमचंद संजय, मनीष, राम प्यारे, संतोष, मासिक, मुनौवर, अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें