फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीखापुर गांव में 2100 कन्याओं का हुआ पूजन

विज्ञापन
सीखापुर गांव में 2100 कन्याओं का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कुटुंब प्रबोधन गतिविधि विंध्याचल विभाग की ओर से शनिवार को सीखापुर गांव में 2100 कन्याओं का महा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी प्रांत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन किया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने सभी कन्याओं के पैर धोकर रंग लगाए। इसके बाद उनके माथे पर कुमकुम लगाकर चुनरी ओढ़ाई और पूजन किए। उन्हें प्रसाद, फल, हलवा व पूरी खिलाकर दक्षिणा भी दी गई। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि नवरात्र ऊर्जा अर्जन का पर्व है। कन्या पूजन मातृ शक्ति का पूजन है, जो ऊर्जा का केंद्र है। इस पूजन से क्षेत्र का मंगल और सभी मानवों का कल्याण होगा। इस दौरान कुटुंब प्रबोधन गतिविधि विंध्याचल विभाग के संयोजक हरिराम, विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अशोक और सह जिला संघ चालक डॉ. अजय पांडेय, ग्राम्य विकास प्रमुख भदोही देवी शंकर, जिला संयोजिका लबली पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री मनीष पांडेय, खंड संघचालक कैलाश, संजय मिश्र, अमित पांडेय, आदर्श पांडेय, समाजसेवी संदीप शुक्ल, अभिषेक श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें