ज्ञानपुुुर। क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित श्री साईं धाम मंदिर में सोमवार को साईं बाबा का वार्षिकोत्सव धूूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान साईं भक्तों ने पूरे नगर में बाबा की पालकी निकालकर भ्रमण व्कराया।
गत वर्ष की भांति इस बार भी साईं बाबा का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ठंग से सजाया गया था। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर पर दिव्य कथा का आयोजन किया गया। कथा की पूर्णाहुति के बाद हवन पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों ने बाबा की भव्य पालकी का पूरे नगर में भ्रमण कराया। बाबा की पालकी में शामिल होने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भ्रमण के दौरान उनकी पालकी उठाने के लिए सांईं भक्तों में होड़ मची रही। इस दौरान पालकी के साथ बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने जमकर बाबा का जयकारा लगाया। इस दौरान सुशील विश्वद्वीप और अनिल जख्मी ने बाबा का भजन प्रस्तुत किया तो पूरा क्षेत्र सांईं मय हो गया। एक के बाद एक भजन सुनाकर दोनों कलाकारों ने जमकर वाहवाही लूटी। इसके उपरांत विशाल भंडारें का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।