फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: सीसीटीवी के फेर में फंसे नौ केंद्र- प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब 20 से 22 दिन और शेष बचे हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र बने जिले के नौ शासकीय और वित्तविहीन विद्यालय दो-दो सीसीटीवी कैमरा अब तक नहीं लगा सके हैं। इसको संज्ञान में लेते हुए विभाग ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। वहीं दूसरी ओर 16 जनवरी को शिक्षा मंत्री परीक्षा की तैयारी को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग भी करेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो 2018 के सापेक्ष 24 अधिक है। आठ फरवरी शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी वैसे तो काफी समय से चल रही है, लेकिन केंद्र तय होने के बाद अब कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल की जा रही है। 189 माध्यमिक और इंटरमीडिएट कॉलेजों में 96 केंद्र बनाया गया है। इसमें दो राजकीय, 25 शासकीय और शेष वित्तविहीन विद्यालय शामिल है। केंद्र बनने वाले विद्यालयों में चहारदीवारी, शौचालय, वायस रिकार्डर, दो-दो सीसीटीवी कैमरा, पेयजल व्यवस्था सही होने का मानक तय किया गया था लेकिन अब भी नौ से 10 केंद्रों ने एक ही सीसीटीवी कैमरा लगाया है। विभाग ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में व्यवस्था पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में कुल 33,749 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 17,630 छात्र और 16,119 छात्राएं हैं। इसी तरह इंटर की परीक्षा में 27,884 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 14,229 छात्र और 13,655 छात्राएं होंगी जबकि 2018 में यह संख्या 57 हजार थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि सभी मानक पूर्ण होने पर ही विद्यालय केंद्र बनाए हैं। कुछेक स्कूलों में एक-एक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री 16 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेसिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें