फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर हलीमा पब्लिक स्कूल खेल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक्स स्पर्धा में हमजा रहमान ने पांच स्वर्ण हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। वे अंडर 17 में भी अव्वल रहे। अंडर 14 में सैय्यद शाहजेब और अंडर 19 में मो. अजीम कमाल अव्वल रहे। बुधवार को स्पर्धा के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह में प्रिंसिपल शकील अहमद अंसारी ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी दिलचस्पी लेनी चाहिए। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता रहता है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स पांच दिसंबर को समाप्त हुई। बालक और बालिका वर्ग की अलग- अलग स्पर्धाओं में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में नूर सभा (ग्रीन हाउस), नमरा अंसारी, (ब्लू हाउस), अलविरा अंसारी (येलो हाउस), उमरा परवीन (रेड हाउस) चैंपियन रहीं। अंडर 17 में नमरा अंसारी और अंडर 19 में सुबिया सदफ विजेता बनीं। नमरा अंसारी बालिकाओं की स्कूल चैंपियन रहीं। बालकों में 245 अंक के साथ रेड हाउस चैंपियन रहा जबकि 204 अंक के साथ ब्लू हाउस द्वितीय तथा येलो और ग्रीन हाउस क्रमश: तृतीय और चौथे स्थान पर रहे। बालिकाओं में ग्रीन हाउस 265 अंक के साथ चैंपियन रहा, लेकिन 262 अंक हासिल कर ब्लू हाउस ने उसे कड़ी टक्कर दी। रेड हाउस 212 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अकील अहमद, लल्लन अली, रईस अहमद, तस्दीक अहमद, जुल्फेकार अहमद, राकेश पाल ने खेलों का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें