फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाई बॉक्सिंग में नेशनल खेलने शिलांग जाएगा आदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

जिले का थाई बॉक्सिंग खिलाड़ी आदर्श त्रिपाठी का चयन थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुआयथाई एंड मुआयतबोरान चैंपियनशिप खेलने के लिए वह मेघालय जाएगा। प्रतियोगिता दो से पांच नवंबर तक शिलांग में होगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने के बाद आदर्श को आने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट मिल जाएगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप मार्च-2018 में आयोजित होने की संभावना है।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक क्षेत्र के गोलखरा गांव निवासी स्व. डॉ. संतोष तिवारी का पुत्र आदर्श तिवारी मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं में कई प्रतियोगिताएं जीत चुका है। इस बार उसका चयन थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता सीनियर अंडर-63 कटेगरी में खेलने के लिए हुआ है। इस पर घर वालों और गांव में खुशी का माहौल है। आदर्श ने बताया कि इसके बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हो जाएगा। इस प्रतियोगिता को जीतने की मैं पूरी कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें