फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे जाम में जकड़ा रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे (एनएच-2) बुधवार को भीषण जाम में जकड़ गया। तकरीबन सात घंटे तक लगातार जाम से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जां में फंसे लोग कराह उठे। क्या ट्रक और क्या कारें, बाइक तक को निकलने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। शुरू के तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक यातायात का पहिया पूरी तरह जाम रहने के बाद दोपहर दो बजे के आसपास खिसकने शुरू हुए वाहनों का काफिला शाम चार बजे के बाद तक हाईवे पर खुलकर नहीं चल सका। इस दौरान कई वाहन कांवरियों के लिए सुरक्षित लेन से गुजरते नजर आए।
विज्ञापन

सूबे की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा पखवारे में जिले की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं दिख रही। चौराहों पर पुलिसकर्मियों के न होने से बेतरतीब वाहनों के प्रवेश लेने से बुधवार को गोपीगंज नगर में हाईवे जाम में जकड़ गया। ट्रक और चार पहिया वाहनों को कांवरिया लेन से लोग निकालने लगे। सावन में जीटी रोड का एक लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। हाईवे के दक्षिणी लेन से ही वाहनों का आवागमन होता है। यातायात व्यवस्था बेहतर न होने से आए दिन दक्षिणी लेन जाम की जकड़न में फंस जाता है। गोपीगंज नगर में बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम लगभग साढ़े चार बजे तक रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। शुरुआती तीन-चार घंटों तक जबर्दस्त जाम में फंसे रहने के बाद यात्रियों को पूरे दिन रुक-रुक कर जाम को झेलना पड़ा। इस दौरान फोरलेन हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस के तैनात न होने के कारण मुख्य चौराहे पर छोटे-बड़े वाहन मनमाने ढंग से इधर-उधर जाने लगे। इससे कई गाड़ियां फंस गईं और जीटी रोड पर बड़े वाहनों की लंबी कतार लगती चली गई। देखते ही देखते जाम विकराल हो गया। पूरा गोपीगंज नगर वाहनों के जाम में जकड़ उठा। इस दौरान जाम से निपटने में पुलिस को भी पसीने छूट गए। कई ट्रक और चार पहिया वाहन कांवरिया लेन से भी गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें