ज्ञानपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर बृहस्पतिवार को सहायक वाणिज्य प्रबंधक डीके सिंह के नेतृत्व में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
रेलवे की कार्रवाई से यात्रियों में खलबली मच गई। इस दौरान 200 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। उनसे 78 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वाराणसी और रामबाग स्टेशन के मध्य रेलवे की टीम ने कई ट्रेनों की जांच की। वाराणसी–प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर चलने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस, ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बनारस-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू, मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू, बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी, प्रयागराज रामबाग- हावड़ा-प्रयागराज रामबाग, विभूती एक्सप्रेस सहित 12 से अधिक ट्रेनों की जांच की गई।
मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक वाजपेयी, एनबी सिंह, टिकट निरीक्षक माहरूफ खान सहित 14 कर्मचारी और आठ सुरक्षा बल रहे। संवाद