फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर 20 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाल ने मंगलवार को गोपीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार से चोरी हुए 20 हजार रुपये नकद, जरुरी कागजात से भरे बैग को बरामद करने की मांग पुलिस से की।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि अपराह्न लगभग तीन बजे कार को मिर्जापुर रोड तिराहा के पास खड़ी कर डॉ. जेएस बिंद से मिलने गए थे। चार बजे लौटने पर कार के पीछे का शीशा टूटा मिला और एक टायर का हवा निकाल कर उचक्के कार में रखे 20 हजार रुपये नकद, बैग में रखे कई बैंक के चेकबुक, एलआईसी के बांड चोरी हो चुके थे। काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने पर न नकद मिला सका न बैग। चौकी प्रभारी एवं प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि मामले में तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें