फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्यकर्मी, बैंककर्मी समेत 192 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को तीन स्वास्थ्यकर्मी, दो बैंककर्मी समेत 192 नए मरीज मिले। संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या जहां 3700 के करीब पहुंच गई है वहीं एक्टिव केस भी 1296 हो चुके हैं। परामर्श एवं भर्ती होने के लिए छह चिकित्सकों और अधिकारियों की टीम स्वास्थ्य विभाग ने लगा दी है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में कालीन नगरी पूरी तरह जकड़ती जा रही है। होली बाद संक्रमितों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज 150 से 200 के करीब नए मरीज मिल रहे हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में सीएचसी औराई के दो, गोपीगंज के एक स्वास्थ्यकर्मी, सुरियावां के बैंक ऑफ बड़ौदा के दो कर्मचारी के अलावा ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में छह, पटेल नगर में एक, सीतामढ़ी में पांच, बेरवा पहाड़पुर में 12, कलातुलसी में दो, डीघ में दो, सुरियावां नगर में आठ, भदोही नगर में 15, कौड़र में दो सहित 192 नए मरीज मिले। तेजी से बढ़ते संक्रमण ने आम आदमी संग स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता को बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो सोमवार को 21 मरीज स्वस्थ हुए। इसके बाद भी 3700 के करीब कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। अब भी 1296 एक्टिव केस है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी सुविधाएं संक्रमितों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की सुविधा के लिए चिकित्सकों की टीम लगा दी गई है। उनके नंबर पर फोन कर परामर्श से लेकर अन्य जानकारी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जरूरत पर पड़ने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। टेली मेडिसिन के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी सिंह के मोबाइल नंबर-9415239210, बीएचयू में भर्ती होने के लिए एसपीएमओ डॉ. जेपी सिंह के नंबर 9792165333, एल-2 अस्पताल में भर्ती होने के लिए कोविड प्रभारी डॉ. वीके सिंह के नंबर- 9839574010, परामर्श के लिए डॉ. अमित कुमार दूबे के नंबर- 9936435433, सैनिटाइजेशन के लिए जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल के नंबर-7355282989 और सैंपलिंग के लिए डॉ. अजीत पाठक के नंबर 9415985544 पर बात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें