फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सपा कार्यकर्ताओं का कर रही उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला प्रतिनिधि मंडल ने डीएम आर्यका अखौरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक भदोही जाहिद बेग के नेतृत्व में एकजुट कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व जिला महासचिव कुंवर प्रमोदचंद मौर्य समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल तक भेजा गया।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस पीड़ित पक्ष की कोई बात नहीं सुन रही है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर आचार संहिता, महामारी के गाइड लाइन का उल्लंघन की बात कर इस तरह कैद खाने में डलवाया जा रहा है कि वह अपराधी हैं। दोनों मामलों में हकीकत को न जानकर पुलिस मनमानी कर रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबकि चुनाव के दिन विभिन्न बूथों पर हुई पत्थरबाजी, फर्जी वोटिंग सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने इस लिए कराया कि उनके प्रत्याशियों को सफलता मिल सके। मतगणना के दिन भी इसी तरह की रणनीति को अंजाम दिलाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे प्रत्याशी और मतदाताओं के बीच विवाद बढ़ सके। सत्ता की नाकामियों पर नाराजगी जाहिर किया गया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का वादा छलावा है। इसका परिणाम है कि विभागीय योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाली पुलिस पर लगाम नहीं लगाया जा सका तो पार्टी आगे की रणनीति तैयार करने में देर नहीं करेगी। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, जाहिद बैग, रामकिशोर बिंद, अजीत सिंह, हसनैन अंसारी, ओमप्रकाश यादव, सोमनाथ यादव, रामयज्ञ पाल संतोष यादव, लालचंद बिंद, राजकुमार यादव, मनोज,पन्नालाल, कल्लन, मनोज कन्नौजिया धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें