फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण,प्रधानाध्यापक पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में हुए अतिक्रमण के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रधानाध्यापक पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया है। जबकि लोकसभा चुनाव के पहले बाउंड्रीवाल को तोड़ कर रखी गई दुकान को एसडीएम भदोही ने फोर्स के साथ हटवा दिया था। पुन: प्रधानाध्यापक की शह पर दुकान संचालित होने से सुरियावां पुलिस ने भौहें टेढ़ी कर दी हैं।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल और बीआरसी की बाउंड्रीवाल सटे होने से कतिपय लोग बाउंड्री को तोड़ कर चायपान की दुकान चलाना शुरू कर दिए। चुनावी भ्रमण पर निकले एसडीएम भदोही रमेश कुमार की नजर दुकान पर पड़ी तो उसे हटवा दिया गया। जहां एसडीएम के जाते ही दुकान संचालित होने लगी। थानाध्यक्ष सुरियावां तक मामला पहुंचते ही जांच में पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने जब दुकानदार से पूछताछ की तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक की शह और महीना देने की बात दुकानदार ने कह कर मामले को पेचीदा कर दिया। मामला साजिशपूर्ण होता देख पुलिस ने एसडीएम को पत्र भेज कर मामले की जांच कराने की बात कही है। बुधवार को पहुंची पुलिस को देख आसपास के लोगों में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें