फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए चेतना रथ यात्रा पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ से चलकर मिर्जापुर होते हुए जिले में पहुंची संयुक्त संघर्ष समिति की पुरानी पेंशन बचाओ चेतना रथयात्रा का शिक्षकों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने पुरानी पेंशन को बचाने की मांग को लेकर अपने विचार रखे। कहा कि शासन ने 2004 से पुरानी पेंशन की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इसके बदले नई पेंशन नीति लागू की गई है। इसका विभिन्न कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में निकली चेतना यात्रा बृृहस्पतिवार की शाम ज्ञानपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में पहुंची। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के अध्यक्ष ने कर्मचारियों से 20 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री नरेश कौशिक, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील पांडेय, विनय कुमार सिंह, महेंद्र कुमार मिश्र, चंद्रप्रकाश सिंह, नियाजुदुल्ला खां, एजाज अहमद, विंध्यवासिनी मिश्र, अनिल भट्ट, तपन कुमार, मुकुल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज दुबे, रंगनाथ, विनोद बिंद आदि मौजूद रहे। संचालन बीएल पाल ने किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव एवं महामंत्री तेज बहादुर पाल ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें