फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के रक्त की जांच की, बांटी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज (भदोही)। इलाके के ऊंज-मुंगरहा गांव में डेंगू का मरीज मिलने की बात सामने आने के बाद गुरुवार को दूसरे दिन भी चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची। टीम ने गांव में लोगों के रक्त परीक्षण के लिए स्लाइड बनाई और क्लोरीन के टैबलेट वितरित किए। साथ ही कुओं में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराया गया। कहा कि जल्द ही गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों की छह सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को ऊंज मुंगरहां गांव में पहुंची। वहां बुखार से पीड़ित राधेश्याम मिश्र की रिपोर्ट देखी। रिपोर्ट देखकर चिकित्सकों ने बताया कि डेंगू नहीं है। यह टायफायड के लक्षण हैं। टीम ने गांव में 19 लोगों के रक्त का सैंपल लेकर स्लाइड बनाई। साथ ही पीने के पानी वाले कुओं में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराया गया और लोगों में क्लोरीन के टैबलेट बांटे गए। गांव में शौचालय की संख्या बेहद कम होने पर टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों ने गांव में गंदगी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इस गांव में स्वच्छता के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया गया। इस मौके पर डीघ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर और जिला मलेरिया अधिकारी डीएमओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें