फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक जाम होने से खड़ी रही दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के परसीपुर स्टेशन पर बार-बार चेनपुलिंग होने से बृहस्पतिवार को दादर-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस का ब्रेक जाम हो गया। इससे ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। खामियां दुरुस्त होने के बाद ट्रेन आगे रवाना की गई। इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक भदोही स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस की उदासीनता से पैसेंजर से लेकर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में लोग चेनपुलिंग करते हैं। गुरुवार को गोरखपुर से दादर जाने वाली काशी एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर में जैसे ही परसीपुर स्टेशन से रवाना हुई, किसी ने चेनपुलिंग कर दी। ट्रेन पुन: रवाना हुई तो फिर चेनपुलिंग कर दी गई। इससे ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया। इससे लगभग आधे घंटे ट्रेन मेन लाइन पर रुकी रही। स्टेशन मास्टर प्रवेश सिंह ने कर्मचारियों को मौके पर चालक के सहयोग के लिए भेजा। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद ब्रेक ठीक हुुआ और ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई। ट्रेन के मेनलाइन पर खड़े होने से लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन भदोही स्टेशन पर रुकी रही। इस दौरान दोनों ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग पानी-चाय के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। स्टेशन मास्टर प्रवेश सिंह ने बताया कि दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रुकने से मात्र एक ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें