फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में दूर होगी जिले में लेखपालों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीनों तहसीलों को आगामी जुलाई माह में नए लेखपालों की क्षेत्रवार तैनाती की जाएगी। इससे लंबे समय से कर्मचारियों की कमी को लेकर समस्या झेल रहे राजस्व महकमे को राहत मिलेगी। जिले में 12 माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुके नए लेखपालों को अगले माह तैनाती दी जाएगी। नए लेखपालों की तैनाती से लंबित पड़े राजस्व के कार्यो में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही जिले में लेखपालों की तादाद बढ़कर तीन सौ के पार हो जाएगी। जिले में सर्वाधिक ज्ञानपुर तहसील को 85 लेखपाल मिलेंगे। वहीं डेढ़ सौ लेखपाल औराई और भदोही तहसील को मिलेंगे। मालूम हो कि करीब एक दशक से लेखपालों की भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में बड़े पैमाने पर लेखपालों के सेवानिवृत होने से तादाद घटती गई। वर्तमान में करीब 70 लेखपाल तीनों तहसील में कार्य कर रहे हैं। इससे तहसीलों में काम का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में लेखपालों ने भी इसकी आड़ में जमकर भ्रष्टाचार किया। दो साल पूर्व लेखपाल भर्ती में चयनित 235 लेखपालों को भदोही जिले में भेजा गया। इन्हें एक साल तक वीएनजीआईसी में विभागीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद राजस्व प्रशासन जुलाई में तैनात करेगा। 235 लेखपालों में सभी को तहसील आवंटित है। अब एसडीएम, तहसीलदार उन्हें क्षेत्र बंटवारा करेंगे। तहसीलदार ज्ञानपुर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अगले माह जिले में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 235 लेखपालों को क्षेत्रवार तैनात किया जाएगा। उनके यहां कुल 85 नए लेखपालों को क्षेत्र आवांटित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए लेखपालों के आने से विभाग को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें