फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर नाम बढ़वाने के लिए पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम अंकित करवाने के लिए विशेष शिविर के पहले दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोग बूथों पर पहुंचे। कई बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी जताई।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर करीब तीन महीने तक अभियान चलाकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृतकों का नाम सूची से हटाने और गलतियां सुधारने का काम किया गया। अंतिम प्रकाशन के बाद चौरी समेत जिले के कई क्षेत्रों में लोग मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके थे। आयोग के निर्देश पर शनिवार और रविवार को दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया गया है। शनिवार को बूूथों पर फार्म छह, सात, आठ और आठ क भरने के लिए लोग पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक जनवरी 2019 तक 18 साल की उम्र पूर्ण करने वाले मतदाताओं का नाम इस दौरान सूची में जोड़ा जाएगा। वहीं डीघ, सुरियावां, औराई के सीमावर्ती बूथों पर बीएलओ के नहीं पहुंचने से लोगों को निराशा हाथ लगी, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें