जंगीगंज। डीघ ब्लाक क्षेत्र के डगडगपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा एवं कैंडिल जुलूस निकाल पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
डगडगपुर से नि काली गई यात्रा आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर हम सबने ठाना है पाकिस्तान मिटाना है, पाकिस्तान मुर्दाबाद भारत माता का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। तिरंगा के साथ कतारबद्ध छात्र-छात्राओं संग अन्य लोगों में भी आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रति गुस्सा छाया रहा। यात्रा का समापन हनुमान मंदिर मोन पर हुआ। इस दौरान भाजपा के युवा नेता धवल त्रिपाठी ने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंक के खिलाफ जवानों को छूट दे चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना कर जवानों के शहादत का बदला जरूर लेंगे तभी देश में अमन-चैन कायम होगा। प्रबंधक सुरजीत सिंह, प्रधानाचार्य सुनील सिंह, छाया सिंह सुरेशचंद यादव, सेवालाल, तारकेश्वरनाथ पांडेय सहित अन्य ने भी विचार थ्यक्त किए। वहीं सरस्वती पब्लिक विद्यालय अकोढ़ा में छात्र-छात्राओं ने पुलवामा में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर प्रबंधक हौसिला प्रजापति, महेंद्र सिंह, अजय कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, कमलेश, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे। बाद में कैंडल मार्च निकाला गया।