फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर दो चारटर्ड एकाउंटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही । मोदी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल का यह सबसे अच्छा बजट सामने आया है। इसमे हर किसी तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह कहना है कि नगर के चारर्टड एकाउंटेंट विकास महर्षि का। बजट भाषण सुनने के बाद उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने किसानों, बुनकरों, मझोले व्यवसाईयों, वैतनिक कर्मचारियों के लिए कई सौगातें दी है। कहा कि अब 5 लाख तक के सावधि जमा पर बैंक टीडीएस नहीं काट सकेंगे। जबकि वैतनिक कर्मचारियों के 40 हजार स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 50 हजार होना अच्छी खबर है।
विज्ञापन

सीए सुहैल अतहर ने कहा कि बजट सबके लिए अच्छे ढंग से बनाया गया है। कालीन उद्योग से जुड़े एमएसएमई द्वारा ऋण पर चुकाए जाने वाले ब्याज में सरकार दो प्रतिशत सबवेंशन देगी। यह बड़ी घोषणा है। बजट में निवेश को प्रेरित करना भी अच्छी बात सामने आई है। सरकार ने आयकर स्लैब में 5 लाख के उपर डेढ़ लाख रूपये तक निवेश करने वालों से कोई आयकर नहीं लेने की घोषणा की है। दो हेक्टेयर तक के कास्तकारों को सालाना तीन किश्तों में 6 हजार रुपये देने से किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें