फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के विभिन्न योजनाओं से जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के कठारी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित चौपाल में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने चौपाल की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना और इसके बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये इलाज के लिए दिया गया है। इस दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए महकमों को निर्देश दिए। औराई के तहसीलदार ने मृत्यु होने की दशा में उनके उत्तराधिकारी को ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में बताया। उन्होंने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी आमोद कुमार ओझा ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण का आपस में गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि मां के दूध से डायरिया, निमोनिया और संक्रमण जैसे रोग दूर हो जाते हैं। साथ ही संस्थागत प्रसव कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में राजेश परदेसी ने स्वच्छता को लेकर लोकगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। खंड विकास अधिकारी श्यामजी, राजेश सिंह ने भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय बनाने की विधि, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागाधिकारियों ने योजनाओं को बताया। चौपाल में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ईवीएम और वीवी पैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एडीओ सुरेश तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आमोद ओझा, समाज कल्याण के एडीओ एसएन सिंह, बोरिंग टेक्नीशियन नित्यानंद, श्रम विभाग के इंद्रजीत त्रिपाठी समेत तमाम विभागों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें