भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के मोहल्ला पचभैय्या में सोमवार को अज्ञात ठगों ने सोना चमकाने और धुलने के बहाने एक घर से लगभग दो लाख के आभूषण पर हांथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि ठगों ने पहले चांदी का पायल धुलकर घर की महिलाओं को दिया। इसके बाद सोना भी धुलकर चमकाने की पोशकश की जिसके झांसे में महिलाएं आ गई और सोना उनके हवाले कर दिया। मौका पर वे फरार हो गए।
मैनुद्दीन खां ने बताया कि वे दिन में काम पर निकल जाते हैं। दोपहर में घर पर कोई नहीं था। लगभग 12.30 बजे एक पल्सर पर सवार दो युवक आए और घर की महिलाओं से आभूषण धुलवाने का आग्रह किया। महिलाओं ने उनसे चांदी का एक चेन धुलवा लिया। इसी बहाने उन्होंने अपनी बातों के जाल में फंसा कर मलिाओं से सोने के आभूषण भी धुलवाने का आग्रह किया। जिस पर महिलाएं उन्हें भांप न सकीं और उन्हें एक सोने की चेन, एक कान की बाली, एक कान का झाला, एक मंगलसूत्र उनके हवाले कर दिया। इस बीच सोना चमकाते चमकाते मौका पर वे फरार हो गए। भुक्तभोगी जब शाम को घर पहुंचा तो बदहवास महिलाओं ने सारा किस्सा सुनाया। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ठगों के हांथ दो लाख के आभूषण लगे हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन का भरोसा दिलाया है।