फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए एलईडी वैन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर मतदाताओं को अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने हेतु चुनाव आयोग द्वारा दी गई एलईडी वैन को रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने गाजे-बाजे के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान करने से जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने वाली जवाबदेह सरकार मिलती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कोशिशों से लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह, चेयरमैन अशोक कुमार बागी, आयोग के ब्रांड एंबेसेडर परशुराम सिंह, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, लोकेश द्विवेदी, चंद्रभान, गुलाब, रौशन, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश विश्वकर्मा, आर्यन त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें