फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भोलेनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के शिवालयों पर महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज हो गईं हैं। प्रमुख शिवमंदिरों को सजाया जा रहा है। बड़े शिव धाम और हरिहरनाथ मंदिर पर खास तैयारियां की जा रहीं हैं। इसी तरह सेमराध नाथ और तिलेश्वर नाथ धाम में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-आरती होगी। जानकारों के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है।
देवाधिदेव महादेव और जगत जननी माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य के रूप में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के शिवालयों को रंग-रोगन करने के साथ ही उनकी साफ-सफाई की जा रही है। शनिवार को कई शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने सफाई अभियान चलाया। ज्ञानपुर नगर स्थित हरिहरनाथ धाम परिसर में बर्फानी ग्रुप की ओर से साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसी तरह सेमराध नाथ धाम और बड़े शिव को भी महाशिवरात्रि के निमित्त सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

डुहियां के आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल बताते हैं कि काशी से प्रकाशित ऋषिकेश पंचांग के अनुसार चार मार्च को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। सोमवार को शिवरात्रि पर इस बार श्रवण नक्षत्र से युक्त सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग बन रहा है। यह अति पुण्यफल दायक है। इस दिन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत-पूजन करने से सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है।
विज्ञापन


जलाभिषेक करने निकला कांवरियों का जत्था
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि पर महादेव के जलाभिषेक के लिए शनिवार को लखनो गांव से कांवरियों का जत्था प्रयागराज रवाना हुआ। वहां से जल भरने के बाद कांवरियां सेमराधनाथ में जलाभिषेक करते हुए हरिहरनाथ धाम पहुंचेगा। निर्भय शुक्ला की अगुवाई में रजत दुबे, रोशन दुबे, मास्टर लुल्लुर, सुशील दुबे, भीमा, अशोक मौर्या, ज्ञानचंद्र दुबे, रोशन दुबे, मुकेश मौर्या, रोहित पाठक, गोलू पाठक, रोशन पाठक आदि कांवरिया जल लेने के लिए प्रयागराज निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें