फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन:नहीं हट सके अतिक्रमण,हादसों में इजापफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज नगर क्षेत्र में जैसे-जैसे सिक्सलेन निर्माण का दायरा बढ़ रहा है, वैसे-वैसे राहगीरों, वाहन चालकों की भी धड़कनें बढ़तीं जा रही हैं। नगर और पुलिस प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को न हटवाया जाना हादसों का संकेत दे रहा है। वहीं हाईवे प्राधिकरण पूरी तरह लोगों की परेशानियों से अनजान बना हुआ है।
ऐसा ही कुछ नजारा शनिवार को दोपहर में बड़े चौराहे के पास देखने को मिला, जहां निर्माण के बीच उत्तरी लेन पर बस चालक ने सामने जा रही बोलेरो में टक्कर मार दी। रिंग टेढ़ा हो जाने की खुन्नश दिखाते हुए बोलेरो चालक ने वाहन को राजमार्ग पर खड़ा कर बस चालक से हुज्जत शुरू कर दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ और जाम लग जाने से कुछ देर के लिए राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को रफा-दफा कराकर आवागमन तो सुचारु करा दिया, लेकिन नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण को हटवाने की जहमत उठाई गई। न ही कोतवाली पुलिस ने ही हाईवे प्राधिकरण के साथ इस संबंध में कोई पहल की। जबकि शुक्रवार को कोतवाली परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में राजमार्ग पर जाम न लगने, अतिक्रमण को हटवाने एवं प्राधिकरण की ओर से ठोस पहल करने की सहमति पर मुहर लगी थी। सिक्सलेन निर्माण के बीच यातायात व्यवस्था डावाडोल होने की चिंता लोगों को सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर लगा बैरियर हटाने की मांग
गोपीगंज। प्रयागराज में कुंभ कल्पवास मेला समापन की ओर होने से नगर क्षेत्र में ठप पड़े सिक्सलेन निर्माण कार्य तो शुरू करा दिया गया, लेकिन बड़े चौराहे पर लगा बैरियर न हटने से जाम लग रहा है। नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बैरियर और दोनों लेन पर अतिक्रमण को अविलंब हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें