फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से कारपेट सिटी फीडर की व्यवस्था छिन्न भिन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गुरुवार की रात आंधी-पानी के बीच कारपेट सिटी फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे बड़ी आबादी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस फीडर के तीन खंभे आंधी से गिर गए। इसके चलते रात से ही आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली बाधित हुई। 12 घंटे बाद शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान जो मोहल्ले पानी के लिए बिजली पर आश्रित हैं, वहां पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

कारपेट सिटी फीडर के केवल शहरी आबादी 20-22 हजार हो जाती है। रात अनाचक गुल हुई बिजली आलमपुर, घमहापुर, जल्लापुर, नईबस्ती, बाजार सलाबत खां, नूरखांपुर, मथुरापुर, दरोपुर और काशीपुर की आपूर्ति गुल हो गई। रात में लोग समझ गए कि आंधी के चलते कटौती की गई है। लेकिन, विडंबना यह रही कि सुबह भी बिजली बहाल नहीं हुई तो लोग बेहाल हो गए। कई मोहल्ले को लोग जो निजी सबमर्सिबल पंप पर आश्रित थे, वे पेयजल के लिए तरस गए। हालांकि दोपहर में बिजली आने के बाद लोगों को सबमर्सिबल पंप से पानी मिल सका। उधर सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि रमजान का महीना और दिन जुमा होते हुए भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि बिजली बहाल होते होते दोपहर के साढ़े 12 बज गए। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र फाल्ट के प्रति उदासीनता को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिलेेंगे और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें