फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज स्थित महिला स्वधार गृह (अल्पावास गृह) में दो दिन पूर्व भर्ती कराई गई युवती की शुक्रवार को अबूझ हाल में मौत हो गई। वह एक माह के गर्भ से थी। वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट के कटका पड़ाव स्टेशन पर लावारिस हाल में मिली युवती को पुलिस ने 23 मई को देर रात महिला अल्पावास गृह में भर्ती कराया था। भर्ती के समय काउंसिलिंग में उसने बताया था कि वह एक महीने के गर्भ से है। युवती की मौत की खबर मिलने के बाद मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर, सीओ और पुलिस बल पहुंच गया।
विज्ञापन

गत 23 मई को औराई पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद कटका पड़ाव स्टेशन पर लावारिस हाल में भटक रही युवती को महिला अल्पावास गृह गोपीगंज में रात्रि दो बजे के आसपास भर्ती कराया था। इसके बाद अल्पावास गृह में उसकी काउंसलिंग की गई। इसमें उसने खुद को बिहार के विक्रमगंज के जमौड़ी की निवासी बताते हुए कहा कि उसने बनारस के एक युवक से शादी की है, जिसका एक माह का बच्चा उसके गर्भ में पल रहा है। वह अपने पति के साथ इलाहाबाद घूमने गई थी। कटका पड़ाव स्टेशन पर आपसी झगड़े के बाद पति उसे छोड़कर चला गया। उसी बीच पुलिस पहुंच गई। 24 मई की रात अल्पावास गृह की अन्य महिलाओं के साथ हॉल में सोते समय उसकी हालत बिगड़ी और उल्टी होने लगी। उसने महिलाओं को बताया कि मेरी तबीयत बिगड़ रही है। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी होने लगी कि भोर में करीब साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार के साथ सीओ औराई, ज्ञानपुर और गोपीगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों को सूचना देकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दूसरी ओर अल्पावास गृह के लोग शारीरिक रूप से बेहद दुबली-पतली युवती की मौत डायरिया के कारण होने की आशंका जता रहे थे। सीओ ने कहा कि मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया गया है। उन लोगों के पहुंचने के बाद शव का पंचायतनामा करवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद असलियत का पता चलेगा। उधर मृतका के पिता ने टेलीफोन पर पुलिस को बताया कि मेरी बेटी की शादी नहीं हुई है। मानसिक रूप से स्वस्थ न रहने के कारण वह पहले भी कई बार घर से निकल चुकी है। अल्पावास गृह की प्रबंधक डॉ. किरन त्रिपाठी ने कहा कि रात में उसने साथी लड़कियों को अपनी तबीयत खराब होने की बात कही तो सभी ने सोचा कि शायद गर्मी के कारण तबीयत खराब हो रही हो। समाचार दिए जाने तक मृतका के परिजन नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें