मिर्जापुर में रविवार को आयोजित अंतर जनपदीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सनबीम भदोही के बच्चों ने पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न आयु वर्ग में आठ पदक लेकर लौटे छात्रों का सोमवार को विद्यालय में स्वागत किया गया। प्रिंसिपल रेनू बाला सिंह ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा है बस उन्हें अवसरों की तलाश है।
प्रिंसिपल ने बताया कि डेफोडिल्स स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कुवर कुलदीप यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अब्दुल मु तल्लिब, अनुष्का मौर्या, आदित्य देशपांडेय ने रजत पदक जबकि सौम्या पांडेय, हमजा सिद्दीकी, शादाब अंसारी, पवन मौर्य ने कांस्य पदक हासिल किए। बताया कि बच्चों की छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ साथ संभव सहयोग और माहौल दिया जा रहा है। कहा कि इन छात्रों को उच्च स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई जनपदों के रोलर स्केटर्स ने हिस्सा लिया।