फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटिकट पकड़े गए 170 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से बुधवार को हरदत्तपुर स्टेशन को आधार बनाकर बनारस-हरदत्तपुर रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 170 बेटिकट यात्री पकड़े गए। जिनसे 58 हजार 540 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

टिकट जांच टीम में मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, मारूफ खान, टिकट निरीक्षक उमेश यादव, नरेंद्र पाठक, अमित समेत कुल 17 कर्मचारियों और सात आरपीएफ जवान शामिल रहे। अभियान के दौरान बनारस–प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर संचालित चौरीचौरा एक्सप्रेस, ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस और प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू आदि ट्रेनों में जांच की गई। जुर्माना न चुकाने वाले 15 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट प्रशांत मिश्रा के समक्ष पेश किया गया। जिनमें 11 ने जुर्माना अदा कर दिया, जबकि 4 यात्रियों को ट्रायल के लिए भेजा गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें