फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति करें जब्त : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विंध्याचल आरपी सिंह ने बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के तहत पुलिस लाइन ज्ञानपुर का जायजा लिया। पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अपराध समीक्षा में उन्होंने पुलिस के अफसरों को गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने, एनडीपीएस एक्ट एवं शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी ने गो तस्करी, अवैध धर्मांतरण, लव जेहाद जैसे अपराधों पर रोकथाम के लिए खास निर्देश दिया। उन्होंने आईजीआरएस और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कहा। टॉप टेन सूची में शामिल आरोपियों की निगरानी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं का पर्यवेक्षण कर निपटारा कराने के लिए क्षेत्राधिकारियों को हिदायत दी। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं पर पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का समयबद्ध निपटारा तथा पीआरवी वाहनों के औसत रिस्पांस टाइम को कम करने की कड़ी हिदायत दी।
गंभीर अपराध के आरोपियों और पुरस्कार/वांछित आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। महिला हेल्प डेस्क, थाना दिवस रजिस्टर, भूमि विवाद पर शत-प्रतिशत फीडबैक लेकर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने असंतुष्ट व्यक्तियों से प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी स्वयं अपने स्तर से संपर्क कर निपटारा कराने को भी कहा।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, फील्ड यूनिट, जिला नियंत्रण कक्ष, स्थानीय अभिसूचना इकाई, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, गार्द रूम, वर्दी स्टोर, मेस और मनोरंजन कक्ष का निरीक्षण किया। कैश कार्यालय में वेतन प्रपत्रों और अन्य पत्रावलियों के सही रखरखाव का निर्देश दिया।
परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। पुलिसकर्मियों के बैरक और आवास की सफाई के लिए भी निर्देश दिया। एसपी अभिनव त्यागी, एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ प्रभात आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें