फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में ठिठुरे मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बढ़ती ठंड ने सामान्य जनजीवन बेपटरी कर दिया है। नौ डिग्री के आसपास तापमान के बीच शुक्रवार को सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इससे जहां सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया, वहीं स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों की मुश्किलें बढ़ गईं। तमाम स्थानों पर लोग अलाव ताप कर ठंड से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में कक्षाएं चलने लगी हैं। छोटे से लेकर बड़े सभी बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इस बीच तापमान के उतार-चढ़ाव से मुश्किलें बढ़ गईं हैं। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इस बीच नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल गए। बर्फीली हवाओं के कारण मौसम में गलन बढ़ गई थी। इसके चलते कपड़े के अंदर भी लोग गलन महसूस करते रहे। हवाओं के कारण गुनगुनी धूप लेने के लिए छतों पर निकले लोगों को भी खास मदद नहीं मिली। हवाएं सूर्य के ताप को छीनकर धूप को बेअसर करती रहीं। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। ठंड का असर सड़कों पर भी पड़ा। शाम छह बजे के बाद सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने लगा। बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कहा जा रहा है कि पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाके के लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बनी है। हाड़कंपाऊ ठंड में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें