फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरवा और वरूणा से सटे तालाबों के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मोरवा और वरुणा पुनरोद्धार में अब उससे सटे तालाबों को भी सुधारा जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी बीडीओ से तालाबों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नदी के एक-एक किमी की परिधि में पड़ने वाले तालाबों को गहरा करने के साथ ही चौड़ा भी किया जाएगा। जिससे बारिश में जल को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से लेकर सरकारें तालाबों की बेहतरी के लिए संजीदा है। पूर्ववर्ती सरकारों में भी महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाबों की गहराई और चौड़ाई बढ़ाने संग सुंदरीकरण किया गया। लेकिन संरक्षण नहीं होने से ज्यादातर तालाबों की दशा फिर बिगड़ गई। अब एक बार फिर मोरवा और वरुणा नदी के पुनरोद्धार के साथ ही उससे सटे तालाबों की हालत को भी बेहतर किया जाएगा। दोनों नदियों से एक किमी की परिधि में पड़ने वाले तालाबों को मनरेगा से आकर्षक बनाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि शासन जल संरक्षण को लेकर गंभीर है। पूर्व की बैठक में निर्णय लिया था कि मोरवा-वरुणा से सटे तालाबों को संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस मुहिम को पूरा किया जा रहा है। ब्लॉकों से तालाबों की सूची मांगी गई है। सूची आने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें