ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सोशल एकाउंटबिलिटी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। इसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण को लेकर गांव-गांव चलाए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के परियोजना प्रबंधक सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव ने एक-एक बिंदु पर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुसार पोषण मिशन के तहत कार्य कराए जाएं। इस मौके पर मनीष रघुवंशी, डीपीओ उर्मिला देवी, रोली श्रीवास्तव, शिव भगवान, विनोद कुमार, दिलशाद अहमद, महेंद्र मिश्रा, जया, चंद्रमा, अनीता, आशीष, मनोज, मिठाई लाल आदि रहे।