फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला संचालन के लिए तीन समितियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गौशाला संचालन को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम ने अस्थाई गौशाला के प्रबंधन, संचालन, अनुश्रवण और प्रशासकीय व्यवस्था को देखने के लिए समिति का गठन किया।
विज्ञापन

डीएम ने जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन के लिए तहसील स्तरीय समिति का गठन किया। जिसमें एसडीएम, पशुपालन, तहसीलदार आदि शामिल रहेंगे। यह अधिकारी तहसील स्तर पर आने वाली समस्याओं का निराकरण करेंगे। डीएम ने कहा कि भोलानाथ शुक्ला ने स्वेच्छा से अस्थायी गोवंश आश्रम स्थल चलाने के लिए डुड़वां धर्मपुरी में स्थान चयनित किया है। डीएम ने उद्यमियों, एकमा, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, रेडक्रास सोसाईटी, व्यापार मंडल, पेट्रोल संचालक, गैंस संचालक संग अन्य स्वयंसेवी संगठनों से आगे आने के लिए कहा। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ की निगरानी में समिति का गठन किया। इसमें बीडीओ अध्यक्ष, पशुचिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान, पशुधन प्रसार अधिकारी, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया गया। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पालतू पशुओं को दूध निकालकर छोड़ने वाले पशुपालकों पर पेनाल्टी की कार्रवाई करें। यहां पर एसपी राजेश एस, सीडीओ हरिशंकर सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें