फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय संबंधी शासनादेश को वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को परिषदीय शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आंदोलन में उतरे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रभारी बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अगुवाई में बुधवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने विभिन्न मांगें दोहराईं। कहा कि उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर ऐसे ही उपेक्षा होती रही तो 20 दिसंबर से प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय कार्यालय पर बेमियादी अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संविलयन करने का शासनादेश दिया गया है, जो कि बेसिक शिक्षा नियमावली के खिलाफ है। इस शासनादेश को वापस लिया जाना चाहिए। इसके अलावा शैक्षिक हित में प्रधानाध्यापक का पद बहाल करने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सेवा अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष करने, नवनियुक्त शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर शीघ्र उनका वेतन भुगतान कराने, बच्चों को पुस्तक, बैग, जूता-मोजा की भांति ही स्वेटर और यूनिफॉर्म का वितरण कराने और परिषदीय शिक्षकों की सामूहिक बीमा धनराशि को एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने समेत 11 मांगें की गईं। चेतावनी दी कि उनकी मांगों को संजीदगी से नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज होगा। इसके बाद मांगों का ज्ञापन प्रभारी बीएसए रवींद्र शुक्ल को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से संगठन के जिलामंत्री घनश्याम यादव, समरजीत, मनोज उपाध्याय, हरिश्चंद्र पाठक, अरुण पांडेय, सूर्यकांत मौर्य, दिनेश मौर्य, मनोज शुक्ला, वंशराज मौर्य, केके मौर्य, कैलाश नाथ यादव, सुभाष पाल, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, कन्हैया लाल, ओम प्रकाश पटेल, शेरसिंह, अनिल कानोजिया, यासमीन बानो, मुश्ताक अंसारी, योगेश पांडेय, रवींद्र पांडेय, महेश सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, पवन यादव, शिवाकांत, अफरोज जहां, राजेश तिवारी, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें