फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्ष संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान पर पुरानी पेंशन प्रणाली बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज के शिक्षकों ने विद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या अनुपम सिंह ने कहा कि शिक्षकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। जैसे कोई कुम्हार मिट्टी के घड़ों को सुंदर आकार देते हैं उसी प्रकार शिक्षक नन्हें मुन्ने बच्चों को तराश कर काबिल बनाता है। यही बच्चे आगे चल कर राष्ट्र के काम आते हैं। लेकिन सरकार शिक्षकों की लगातार उपेक्षा कर रही है। हमें बार बार आश्वासन दिया जाता है लेकिन आश्वासनों को अमनी जामा नहीं पहनाया जाता। इससे हम शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है। जो समाज के लिए शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता। प्रिंसिपल ने बताया कि मुख्य मांग है पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली। इसके अलावा सात अन्य मांगों पर भी सरकार से विचार करने की मांग की जा रही है। बताया कि आज हम लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षक कार्य किया। प्रदर्शन में अर्चना दीक्षित, टिंकू सरोज, उर्मिला गुप्ता, पुष्पा यादव, नम्रता यादव, सुधा दूबे, रेनू कुमारी, राधा त्रिपाठी, कंचन उपाध्याय, निमिषा कनकन, जय सिंह, हौसिला श्रीवास्तव, अफसाना बानो आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें