फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से केएनपीजी कॉलेज में चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को स्नातक प्रथम वर्ष की कैशलेस प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश संपन्न होने के अगले दिन यानी चार अगस्त से कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया है। कॉलेज में शिक्षण सत्र 2017-18 का शिक्षण कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अगस्त के पहले सप्ताह में कक्षाओं का संचालन शुरू होना करीब डेढ़ दशक का रिकार्ड टूटा है। क्योंकि पिछले डेढ़ दशक तक स्नातक की कक्षाएं सितंबर के पहले नहीं शुरू हो पातीं थीं। कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया इस बार तीन सप्ताह तक चली। अब शीघ्र ही कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए इस बार शुल्क जमा करने की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई थी। कैशलेस व्यवस्था से सभी को राहत मिली है। प्राचार्य ने नए छात्रों को भी शुक्रवार से शुरू हो रही कक्षाओं में पहुंचने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें