ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जिला कारागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदियों को कारागार में मिलने वाली विधिक सुविधाओं से अवगत कराया गया।
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर के दौरान पूर्ण कालिक सचिव आलोक कुमार यादव ने बंदियों को जेल में मिलने वाले अधिकार और विधिक सुविधाओं को विस्तार से बताया। कहा कि जिन बंदियों को विधिक सुविधा या अधिवक्ता की आवश्यकता है वह जेलर के माध्यम से प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने एक- एक बंदियों से उनके रहन सहन और खान पान के बारे में व्यक्तिगत जाना। जेलर को बंदियों को मिलने वाली विधिक सुविधाओं में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। खानपान और दवाओं की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने के लिए कहा। मौके पर जेल विजिटर रतीश कुमार श्रीवास्तव, रागिनी तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामबहादुर गौतम आदि मौजूद रहे।