फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारक्षित टिकट काउंटर बंद होने से यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे का ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन अपनी कार्यप्रणालियों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता है। तत्काल टिकट की मारामारी और आरक्षण फार्म की कमी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि रविवार को टिकट काउंटर बंद होने से अनारक्षित टिकट के लिए यात्रियों ने हंगामा कर दिया। रेलवे पुलिस ने हस्तक्षेप कर करीब एक घंटे बाद काउंटर को चालू कराया तब मामला बिगड़ने से बचा।
विज्ञापन

परदेश में रह कर जीविकोपार्जन करने वाले अब शादी-विवाह, खेत-खलिहान आदि कार्यों से मुक्त होकर पुन:अपनी रोजी-रोटी वाले स्थान पर पहुंचने के लिए टिकट निकालने स्टेशन स्थित काउंटर पर लंबी लाइन में देखे जा रहे हैं। रविवार को रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस को जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पहुंच गई। जहां अनारक्षित टिकट काउंटर को बंद कर कर्मचारी एटीवीएम मशीन से टिकट निकालने के लिए बाध्य कर दिया गया। हाल में लगी दो मशीनों की अपेक्षा एक मशीन के ही काम करने से यात्रियों का बोझ सहन करने में मशीन अक्षम साबित होती रही। दूरदराज क्षेत्रों से मयपरिवार पहुंचे यात्री काउंटर को चालू कर टिकट देने की बात को नजरंदाज करते हुए यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा और हंगामा मचाना शुरू कर दिए। हंगामा के जोर पकड़ते ही भनक रेलवे पुलिस को लगी,तो वह मामले को गंभीरता को लेकर काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से बुकिंग शुरू कराई। जिससे एक घंटे तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें